बारहवीं बोर्ड की टॉपर छात्राओं को दी जाएगी एक-एक लाख रुपये की राशि,दो मेधावी छात्राओं से मिले सीएम मोहन

Edited By Desh Raj, Updated: 26 Apr, 2026 12:29 AM

class 12 board toppers to receive an incentive of 1 lakh each cm yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारहवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को एक-एक लाख रूपए की प्रोत्साहन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों छात्राओं को...

(भोपाल ): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारहवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को एक-एक लाख रूपए की प्रोत्साहन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों छात्राओं को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों छात्राओं को पुस्तकें भी भेंट कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने दोनों छात्राएं समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) आईं थीं।

उल्लेखनीय है कि खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल और चांदनी विश्वकर्मा गुरूदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़ भोपाल की छात्राएं हैं। दोनों छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!