MP की लाडली बहनें चेक करें, खाते में आ गए हैं 1500 रुपये, CM मोहन ने दी सौगात

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Apr, 2026 03:58 PM

mp ladli bahens check your accounts rs1 500 has been credited

सीहोर के आष्टा में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 35वीं किस्त का ट्रांसफर कर दिया है।  सीहोर में आयोजित 'महिला सशक्तिकरण सम्मेलन' में लाड़ली बहनों को 'लाड़ली बहना योजना' की राशि का अंतरण के साथ ही

(डेस्क): सीहोर के आष्टा में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 35वीं किस्त का ट्रांसफर कर दिया है।  सीहोर में आयोजित 'महिला सशक्तिकरण सम्मेलन' में लाड़ली बहनों को 'लाड़ली बहना योजना' की राशि का अंतरण के साथ ही सीएम मोहन यादव ने  विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम भी किए।

आष्टा में बहनों का इंतजार हुआ खत्म,मोहन ने दी सौगात

मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 35 किस्त जारी करते वक्त महिलाओं का अभिनंदन किया और एक क्लिक के माध्यम से बहनों के बैंक खातों में राशि अंतरित की। लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1836 करोड़ रुपए डाले गए ।

1.25 करोड़ महिलाओं को 1500 रूपए की सौगात

मुख्यमंत्री Mohan Yadav अब तक इस योजना के तहत करोड़ों हितग्राहियों के खातों में 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं। वहीं, लाडली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर अब 1500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। इस योजना से प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाएं लाभ ले रही हैं। यह योजना महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाएं घर खर्च के साथ-साथ छोटी बचत और रोजगार के अवसर भी तलाश पा रही हैं। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में महिलाओं को रोजगार और कौशल विकास से भी जोड़ा जाएगा।

महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश की इस सबसे बड़ी योजना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। तभी से इस योजना का लाभ हर महीने महिलाओं को मिल रहा है। पिछले नवंबर से ही इस योजना के तहत सम्मान राशि को 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया था। 34 किस्तों में अब तक महिलाओं के खाते में 54000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। सीएम मोहन यादव ने आज 12 अप्रैल को 1875 करोड़ रुपये बहनों के खाते में सेंड किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव 115 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण (आष्टा), पार्वती नदी पर घाट निर्माण, जावर में नेवज नदी का पुनरुद्धार, मेहतवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिद्दीगंज में उपतहसील भवन, आष्टा में राजस्व कार्यालय और आष्टा-शुजालपुर रोड पर पुल का लोकार्पण किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!