लाड़ली बहना योजना का इंतजार खत्म: 12 अप्रैल को सीएम मोहन 35वीं किस्त जारी करेंगे, 1.25 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Apr, 2026 02:32 PM

the wait for the ladli behna yojana is over cm mohan will release the

भोपालः मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की अप्रैल किस्त को लेकर प्रदेश की लाखों महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है। 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर के आष्टा से 35वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1.25 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे 1500...

भोपालः मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की अप्रैल किस्त को लेकर प्रदेश की लाखों महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है। 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर के आष्टा से 35वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1.25 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा 184 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। 

184 करोड़ रुपए के विकास कार्यों लोकार्पण भी किया जाएगा
मुख्यमंत्री मोहन यादव 115 करोड़ की इन योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण (आष्टा), पार्वती नदी पर घाट निर्माण, जावर में नेवज नदी का पुनरुद्धार, मेहतवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिद्दीगंज में उपतहसील भवन, आष्टा में राजस्व कार्यालय और आष्टा-शुजालपुर रोड पर पुल का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, सीएम 69 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। जिसमें स्कूल भवन निर्माण, पुलिस आवास निर्माण, इछावर में छात्रावास निर्माण, सड़कें और सामुदायिक भवन, अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल परियोजना शामिल हैं। आष्टा शहर में आरसीसी नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण, सब्जी मंडी का विकास और पांडू शिला क्षेत्र का सुंदरीकरण का विकास कार्य किया जाएगा।

1.25 लाख महिलाओं के खाते में 1500 रूपए किए जाएंगे ट्रांसफर
मुख्यमंत्री Mohan Yadav अब तक इस योजना के तहत करोड़ों हितग्राहियों के खातों में 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं। वहीं, लाडली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर अब 1500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। इस योजना से प्रदेश की 1.25 लाख महिलाएं लाभ ले रही हैं। यह योजना महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाएं घर खर्च के साथ-साथ छोटी बचत और रोजगार के अवसर भी तलाश पा रही हैं। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में महिलाओं को रोजगार और कौशल विकास से भी जोड़ा जाएगा।

वहीं, लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया है। ऐसे में अगर आपने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है तो पोर्टल पर जाकर जल्द से अपनी केवाईसी पूरी कर लें। 12 अप्रैल को लाडली बहना योजना का पैसा जारी होने वाला है ऐसे में अगर आपका ईकेवाईसी नहीं हुआ होगा तो 1500 रुपये अटक सकते है।

ईकेवाईसी के लिए फॉलो करें ये नियम

  • समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर ओपन करें
  • इसमें 'e-KYC करें' का विकल्प पर क्लिक करें
  • अपनी समग्र आईडी भरें और कैप्चा कोड डालें
  • समग्र आईडी की पूरी जानकारी ओपन होगी
  • समग्र आईडी मोबाइल नंबर भरें, इसके बाद अपना ओटीपी भरें
  • इसके बाद अपने आधार नंबर भरे और अन्य जानकारी भरे
  • इस प्रकार आपकी ईकेवाईसी हो जाएगी।




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!