पन्ना में बीएससी छात्रा ने खुद की जान दी, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Apr, 2026 03:30 PM

bsc student takes her own life in panna

पन्ना (टाइगर खान): एमपी के ​​पन्ना जिले में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक बीएससी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। बताया गया कि युवती किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों...

पन्ना (टाइगर खान): एमपी के ​​पन्ना जिले में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक बीएससी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। बताया गया कि युवती किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजा बाबू कॉलोनी में से सामने आया है। जहां एक किराए के मकान में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ​मृतका की पहचान 22 वर्षीय पुष्पा अहिरवार के रूप में हुई है। वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ग्राम पुरैना निवासी विकास अहिरवार, जो वर्तमान में सागर में पढ़ाई कर रहा है। उनकी बेटी को फोन पर लगातार परेशान और प्रताड़ित करता था। ​

मृतका के भाई और मौसिया का आरोप है कि फोन पर हुए इसी विवाद और उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा फिलहाल, पन्ना कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और दोषियों की भूमिका साफ हो सकेगी। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!