प्रदेश के डिप्टी सीएम का बड़ा एलान, विंध्य क्षेत्र को मिलेगी ऐसी सौगात कि रीवा की बदल जाएगी किस्मत

Edited By Desh Raj, Updated: 20 Apr, 2026 05:16 PM

state deputy cm makes major announcement for rewa

रीवा को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रीवा में अब बीहर नदी पर केबल ब्रिज बनाया जाएगा, जो प्रयागराज के यमुना पुल की तर्ज पर तैयार होगा। इस परियोजना की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि कमिश्नर बंगले से ढेकहा...

रीवा (गोविंद सिंह): रीवा को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रीवा में अब बीहर नदी पर केबल ब्रिज बनाया जाएगा, जो प्रयागराज के यमुना पुल की तर्ज पर तैयार होगा। इस परियोजना की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि कमिश्नर बंगले से ढेकहा तिराहे तक एक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि इससे लोगों की बड़ी दिक्कत का निराकरण हो जाएगा।

फ्लाईओवर में बीहर नदी के ऊपर केबल आधारित पुल तैयार किया जाएगा

इस फ्लाईओवर में बीहर नदी के ऊपर केबल आधारित पुल तैयार किया जाएगा, जिसमें पुल का पूरा भार मजबूत धातु की केबल्स पर टिका रहेगा.. यह ब्रिज न सिर्फ इंजीनियरिंग के लिहाज से खास होगा, बल्कि विंध्य क्षेत्र का पहला केबल ब्रिज भी माना जा रहा है..  इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 165 करोड़ रुपये बताई गई है।

बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से निजात दिलाएगा फ्लाईओवर

दरअसल लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को देखते हुए इस फ्लाईओवर की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसके बन जाने के बाद शहर के प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा और यातायात दबाव में काफी कमी आएगी।

रीवा शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगा ये केबल ब्रिज

वहीं  दूसरी ओर यह प्रोजेक्ट रीवा शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगा और शहर को एक आधुनिक पहचान देगा। लिहाजा इस केबल ब्रिज से शहर के लोगों के साथ जिले को बड़ी सुविधाएं मिलेगीं.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!