छात्रों की सुरक्षा पर सख्ती! इंदौर में स्कूल बसों पर नए नियम लागू, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Apr, 2026 08:22 PM

indore schools under strict safety rules speed governors mandatory in buses

मध्य प्रदेश के इंदौर के स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेज संचालकों की अहम बैठक बुलाई।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेज संचालकों की अहम बैठक बुलाई। इस दौरान फायर सेफ्टी सिस्टम को मजबूत करने, स्कूल बसों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और नियमित जांच के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मिड-डे मील और अन्य भोजन व्यवस्था वाले संस्थानों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एलपीजी गैस टंकियों की जगह पीएनजी कनेक्शन अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो और व्यवस्था अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बन सके।

वहीं, बढ़ते नशे के खतरे को देखते हुए स्कूलों और कॉलेजों में “नशा उन्मूलन समिति” बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा और अनुशासन का माहौल और मजबूत होगा, और युवा पीढ़ी नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!