बड़ा फैसलाः घर में शादी है... तो कार्ड दिखाकर ले जाएं 2 सिलेंडर, यहां पढ़े कंपनियों ने नए नियम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Apr, 2026 11:30 AM

big decision if there is a wedding at home

भोपाल : एमपी के भोपाल में से अहम खबर सामने आ रही है। जहां शादियों के सीजन के बीच गैस कंपनियों ने बड़ा फैसला लिया है। बताया गया कि अगर घर में शादी है तो कार्ड दिखाकर 2 सिलेंडर प्राप्त किए जा सकते है। इसके चलते भोपाल वासियों को बड़ी राहत दी गई है।...

 

भोपाल : एमपी के भोपाल में से अहम खबर सामने आ रही है। जहां शादियों के सीजन के बीच गैस कंपनियों ने बड़ा फैसला लिया है। बताया गया कि अगर घर में शादी है तो कार्ड दिखाकर 2 सिलेंडर प्राप्त किए जा सकते है। इसके चलते भोपाल वासियों को बड़ी राहत दी गई है। कंपनियों ने नए नियमों के मुताबिक दो गैस सिलेंडर लेने के लिए 4,400 रुपये सुरक्षा जमा (डिपॉज़िट) के तौर पर देने होंगे, और 3,700 रुपये रिफिलिंग के लिए अलग से जमा करने होंगे।

इंडेन, भारत, एचपी गैस कंपनियों ने बड़ा फैसला लिया है। घर में शादी समारोह होने पर कुछ शर्तों के साथ दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। एजेंसी को आवेदन के साथ शादी का कार्ड देना होगा। इसी के साथ ही अमानत के तौर पर 4,400 रुपए जमा राशि और रिफिलिंग शुल्क 3,700 रूपए जमा करने होंगे। इसके बाद संबंधित उपभोक्ता को दो व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं, शादी का कार्यक्रम समापन होने के बाद दोनों सिलेंडर वापस कंपनी को लौटाना होंगे। इस दौरान उपभोक्ता को अमानत राशि 4400 रुपए वापस मिल जाएंगे।

वहीं, जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि, गैस कंपनियों ने जिले में शादियों के सीजन के चलते लोगों को व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए लोगों को शादी कार्ड, दस्तावेज और अमानत राशि के साथ - साथ रिफिलिंग शुल्क जमा करना होगा। आयोजन के बाद लिए हुए सिलेंडर एजेंसी को लौटाना होंगे। इसके बाद एजेंसी जमा राशि लौटा देगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!