स्कूल से लौट रही 13 साल की छात्रा का अपहरण, बंद कमरे में दरिंदों ने किया गैंगरेप

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Apr, 2026 12:22 PM

minor girl kidnapped gang raped in maihar 2 arrested

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही में नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

मैहर (प्रशांत शुक्ला): मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही में नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रा के परिजनों ने बीते शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस ने एक बंद कमरे से छात्रा को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए झुकेही गई हुई थी और स्कूल से लौटते समय दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर बस्ती में ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया. जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया, इधर परिजनों ने चौकी में लड़की के लापता होने की सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की, वहीं शनिवार को लड़की को एक बंद कमरे से बदहवास हालत में बरामद किया गया। छात्रा से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जिससे कि  घटना की हकीकत  सामने आ सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!