MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर का मर्डर, 609 KM दूर से मिलने आया था प्रेमी, अलग कमरे में सो रही दोस्त ने खोले रात के राज

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Sep, 2026 01:29 PM

mp rto inspector murder lover came from 609 km away

मध्य प्रदेश के भोपाल की लेकपर्ल कॉलोनी में परिवहन विभाग की महिला इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

भोपाल: (इजहार खान): मध्य प्रदेश के भोपाल की लेकपर्ल कॉलोनी में परिवहन विभाग की महिला इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दतिया में पदस्थ 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव उनके परिचित के मकान में मिला। महिला अधिकारी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि घटनास्थल से खून से सना हथौड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे आपसी विवाद की वजह हो सकती है। घटना के बाद जिस व्यक्ति पर पुलिस को संदेह है, उसने भी पास के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, मीनाक्षी गोखले रविवार शाम करीब 7 बजे अपनी दोस्त कृतिका के साथ लेकपर्ल कॉलोनी स्थित एक मकान पर पहुंची थीं। रात में कृतिका मीनाक्षी की तीन साल की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सो गई। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब कृतिका की नींद खुली तो बाहर वाले कमरे में मीनाक्षी का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मकान मीनाक्षी के परिचित पवन कुमार द्विवेदी का था। पुलिस के मुताबिक, पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

PunjabKesariघटनास्थल पर पुलिस को मीनाक्षी के सिर पर चोट के निशान मिले। शव के पास खून से सना हथौड़ा भी बरामद किया गया। पुलिस को संदेह है कि विवाद के दौरान पवन ने हथौड़े से हमला किया होगा। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और पूरी परिस्थितियों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पवन घर से करीब 20 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके पास से बैंक की पासबुक मिलने की जानकारी भी सामने आई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पवन मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था और इंदौर में कोचिंग क्लासेस चलाता था। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी और पवन की मुलाकात इंदौर में हुई थी। उस समय मीनाक्षी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मीनाक्षी का करीब दो साल पहले अपने पति से तलाक हो चुका था। उनकी तीन साल की बेटी है।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या मकान के आंगन में हुई और इसके बाद शव को घसीटकर अंदर ले जाया गया या नहीं। कमरे को बाहर से लॉक किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया है।

फिलहाल पुलिस मीनाक्षी और पवन के बीच संबंध, घटना से पहले हुए विवाद और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत की वजह और घटना की परिस्थितियां और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!