MP मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की अटकलें, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल से बंद कमरे में की चर्चा; राजनीतिक हलचल बढ़ी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Sep, 2026 11:36 AM

speculation mounts regarding a major reshuffle in the mp cabinet

भोपालः मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की है। दोनों दिग्गजों ने बंद कमरे में चर्चा की है। इस मुलाकात पर मंत्रिमंडल में...

भोपालः मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की है। दोनों दिग्गजों ने बंद कमरे में चर्चा की है। इस मुलाकात पर मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही है। जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ी है। हालांकि दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की फोटो और जानकारी साझा नहीं की।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच मुलाकात हुई है। सूत्रों के मुताबिक सीएम मोहन, हेमंत खंडेलवाल के घर पहुंचे थे। दोनों दिग्गज नेताओं ने करीब आधा घंटा बंद कमरे में चर्चा की। इसे चाय पर चर्चा कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में दोनों नेताओं ने सत्ता- संगठन से जुड़े कई अहम विषयों, मत्रिमंडल विस्तार और नए प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। दरअसल, राज्य में लंबे समय से मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रहीं हैं।

दरअसल, यहां राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार किया जाना है। वहीं, भाजपा में कुछ अहम पदों पर नियुक्तियां की जानी है। इसके लिए प्रदेश नेताओं का दिल्ली से लेकर भोपाल तक मुलाकातों का दौर जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात ने राजनीतिक हलचल बढ़ाई है। इसके बाद में सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां सेवा संकल्प अभियान के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!