MP में 10 कलेक्टरों और एसपी पर गिर सकती है गाज, CM मोहन यादव सख्त; जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Sep, 2026 02:52 PM

action likely against 10 collectors and sps in mp

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पिछले महीने किसान आंदोलन के दौरान शहर में लोगों को खासा परेशानी हुई। माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जिम्मेदारी में चूक हुई है। जिस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त...

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पिछले महीने किसान आंदोलन के दौरान शहर में लोगों को खासा परेशानी हुई। माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जिम्मेदारी में चूक हुई है। जिस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त रूख अपनाया है। करीब 10 जिलों के कलेक्टरों और एसपी को हटाने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के अनुसार, राज्य के भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा समेत आसपास के 10 जिलों के कलेक्टरों व पुलिस अधीक्षकों पर गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि कलेक्टरों को हटाने पर तो सहमति बन गई है। हालांकि, एसपी को हटाने पर चर्चा की जा रही है। ऐसे में कलेक्टरों का तबादला भी अटक गया है। दरअसल, बीती 28 से 30 जुलाई के बीच हजारों किसान भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने मूंग के दाम बढ़ाने को लेकर आंदोलन किया था। इसके चलते नर्मदापुरम रोड समेत आसपास की सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बनी थी। कई बड़े अधिकारी-विशेषज्ञों ने आंदोलन को नीतिगत चूक बताया। किसान आंदोलन में नर्मदापुरम समेत 10 जिलों के कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदार माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ पुलिस अधीक्षकों को हटाने के प्रस्ताव पर बुधवार देर रात मुख्यमंत्री निवास में चर्चा हुई, जिस पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने तर्क रखे। बताया जा रहा है कि उन्होंने एसपी को नहीं हटाने की बात कही और इसपर अपना वीटो लगा दिया। कहा कि एसपी ने किसानों को रोकने के प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। पुलिस अधिक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन भी किया था। वहीं, किसान फिर आंदोलन की योजना बना रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!