पन्ना में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों ने बारी-बारी की दरिंदगी; पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 May, 2026 11:09 AM

a minor was gang raped in panna where three accused

पन्नाः मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में विगत 29 अप्रैल को नाबालिग से सामूहिक दुष्कृत्य की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नगर में उनका जुलूस निकाला।

पन्नाः मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में विगत 29 अप्रैल को नाबालिग से सामूहिक दुष्कृत्य की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नगर में उनका जुलूस निकाला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता अपने एक मित्र से मिलने गई थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कृत्य किया। इस दौरान पीड़िता के साथी युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल, नकदी और चांदी की चेन भी लूट ली गई। आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर उसके सामने ही नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कृत्य किया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को देवेंद्रनगर की सड़कों पर पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि ऐसे अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!