Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Apr, 2026 01:13 PM

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला एसीपी के पति अचानक लापता हुए है। सूत्रों के मुताबिक एसीपी के पति रविवार रात सरकारी जीप लेकर घर से निकले थे। लेकिन, काफी समय बीतने के बाद वापस नहीं लौटे। जिससे परेशान होकर...
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला एसीपी के पति अचानक लापता हुए है। सूत्रों के मुताबिक एसीपी के पति रविवार रात सरकारी जीप लेकर घर से निकले थे। लेकिन, काफी समय बीतने के बाद वापस नहीं लौटे। जिससे परेशान होकर महिला अधिकारी ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही महिला एसीपी खुद तलाश करने निकलीं है। पुलिस की दो टीमें उनकी खोजबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला इंदौर के आज़ाद नगर क्षेत्र में से सामने आया है। जहां रविवार रात एक महिला एसीपी के पति अचानक लापता हुए हैं। महिला अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात दोनों पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर उनके पति सरकारी जीप लेकर घर से निकल गए। महिला अधिकारी की तहरीर के आधार पर आज़ाद नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस की दो टीमें तलाशी में जुट गई। बताया गया कि महिला एसीपी के पति की लोकेशन राजस्थान के एक ग्रामीण इलाके में मिली है।
इसके बाद एक टीम वहां के लिए रवाना की गई। महिला एसीपी खुद भी उस टीम का हिस्सा बनीं और अपने पति की तलाश में पहुंचीं, हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला एसीपी का बंगला पीटीसी इलाके में है। रविवार रात उनके और उनके पति के बीच कहासुनी हो गई थी। जिससे से नाराज होकर उनके पति घर से निकले है। बताया गया कि महिला अधिकारी के पति अपना फोन साथ ले गए है। जिससे उनकी लोकेशन की सूचना मिल रही है।