इश्क में पागल पत्नी का खूनी खेल! प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, लाश के टुकड़े करके जेसीबी से खेत में गाड़े..

Edited By meena, Updated: 14 Apr, 2026 08:48 PM

in mandsaur a wife driven mad by love had her husband dismembered

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की नींव को ही हिला कर रख दिया है। दुधाखेड़ी गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति...

मंदसौर (शाहरुख मिर्जा) : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की नींव को ही हिला कर रख दिया है। दुधाखेड़ी गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दर्दनाक मौत दे डाली। अपने गुनाह को छिपाने के लिए पत्नी ने ऐसी खौफनाक योजना बनाई जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

39 वर्षीय धनराज नाथ एक साधारण जिंदगी जीने वाला व्यक्ति, लेकिन उसकी जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक और खौफनाक तरीके से किया गया। आरोप है कि पत्नी धापूबाई और उसका प्रेमी पंकज चौधरी लंबे समय से अवैध संबंध में थे। जब इस रिश्ते की भनक पति को लगी, तो घर में विवाद बढ़ा, लेकिन इस विवाद को सुलझाने के बजाय, एक खतरनाक साजिश रची गई।

PunjabKesari

10 अप्रैल की रात एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत धनराज नाथ को उसनकी पत्नी के प्रेमी पकंज चौधरी ने बहाने से खेत पर बुलाया और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया। क्रूरता की कहानी यही खत्म नहीं हुई इसके बाद उसपर सब्बल और तलवार से ताबड़तोड़ वार किए जब तक कि सांसें थम नहीं गईं। लेकिन हत्या के बाद भी दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े किए गए। उसे जलाने की कोशिश की गई और जब वो भी नाकाम रही, तो जेसीबी मशीन बुलाकर खेत में गड्ढा खुदवाया गया और शव के टुकड़ों को जमीन में दफना दिया गया, मानों सच को हमेशा के लिए दबा दिया जाएगा।

हत्या के बाद धापुबाई ने भानपुरा थाने पहुंचकर धनराज नाथ की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। दोनों ने ऐसे रिएक्ट किया जैसे कुछ हुआ ही न हो और अपने गुनाह को छिपाने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने जांच शुरु की लेकिन कोई सबूत नहीं मिला। लेकिन कहते हैं न कि सच छिपता नहीं और इस मामले में भी सच सामने लाने वाले बने खुद मृतक के बच्चे। बेटे और बेटी को अपनी मां और उसके प्रेमी पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिता आखिरी बार पंकज के साथ गए थे और फिर कभी लौटे नहीं।

PunjabKesari

पुलिस ने जब सख्ती दिखाई, तो साजिश की परतें खुलती चली गईं। आरोपियों की निशानदेही पर खेत में खुदाई हुई और जमीन के नीचे दफन सच बाहर आ गया। शव के टुकड़े बरामद हुए। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिए गए। जैसे ही यह वारदात सामने आई, पूरे गांव में गुस्से का उबाल आ गया। आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए।  गरोठ-भानपुरा रोड पर चक्काजाम कर दिया गया। लोगों की मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए, नार्को टेस्ट कराया जाए व आरोपियों के घर पर बुल्डोजर की कार्रवाई की जाए और अगर इस साजिश में कोई और शामिल है, तो उसे भी सख्त सजा मिले। मौके पर प्रशासन पहुंचा अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीओपी विजय कुमार यादव का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!