प्रेमप्रसंग में युवक की ह-त्या के बाद भारी तनाव, मुस्लिम और अहिरवार समुदाय में खूनी संघर्ष, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Aug, 2026 05:47 PM

violent clash between muslim and ahirwar communities

जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत घटरा में गुरुवार को तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। एक ओर कुशवाहा समुदाय में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया,

छतरपुर (राजेश चौरसिया): जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत घटरा में गुरुवार को तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। एक ओर कुशवाहा समुदाय में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया, तो वहीं दोपहर करीब 3 बजे मुस्लिम और अहिरवार समुदाय के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई।

PunjabKesari

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

सूचना मिलते ही गौरिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर गांव में शांति व्यवस्था कायम कराने का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि गांव में पहले से प्रेम प्रसंग में हुई हत्या को लेकर माहौल तनावपूर्ण था। इसी बीच दोपहर में मुस्लिम और अहिरवार समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायल लोगों की संख्या और विवाद की वास्तविक वजह की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तना प्रभारी रूपनारायण पटैरिया का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों के 4-4 लोगों पर समान धाराओं में मामला दर्ज (काउंटर केस) किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!