वोटिंग से कुछ घंटे पहले कांग्रेस ने इन 2 अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, निष्पक्षता को लेकर उठाए सवाल,हटाने की मांग पर अड़े

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Jul, 2026 04:46 PM

congress has opened a front against these two officials in datiya

दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को ज्ञापन सौंपकर आदर्श आचार संहिता के पालन करवाने की मांग की है

दतिया(नवल यादव): दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को ज्ञापन सौंपकर आदर्श आचार संहिता के पालन करवाने की मांग की है।इसी बीच कांग्रेस ने दो पुलिस अधिकारियों को हटाने की भी मांग की है।

उप निरीक्षक राजीव बिर्थरे और उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा को हटाने की मांग

कांग्रेस ने थाना जिगना के उप निरीक्षक राजीव बिर्थरे और थाना धिरपुरा के उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा को हटाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इन अधिकारियों की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं और मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। यह एक बड़ी मांग कांग्रेस की ओर से की गई है।

मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि शहर के कुछ होटलों में धन का आवागमन हो रहा है और इसकी जानकारी प्रशासन को लिखित रूप से दी जा चुकी है। पटवारी ने यह भी आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक दतिया पहुंचे हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा।

पटवारी ने निर्वाचन आयोग के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि मतदान से 48 घंटे पहले बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निर्वाचन क्षेत्र से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की मांग की। हालांकि, कांग्रेस के आरोपों और ज्ञापन में किए गए दावों पर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!