राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मंडला में बजरंगबली को सौंपा ज्ञापन, जांच की उठी मांग

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Jul, 2026 12:39 PM

congress demands probe into ram temple trust

मंडला में कांग्रेस ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

मंडला (अरविंद सोनी): मध्यप्रदेश के मंडला में कांग्रेस ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के चरणों में प्रार्थना-पत्र अर्पित किया। उनका कहना है कि यदि श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है, तो उसकी स्वतंत्र और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मर्सकोले के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता श्री हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद बजरंगबली को संबोधित प्रार्थना-पत्र अर्पित किया गया। प्रार्थना-पत्र में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर देश के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में यदि दानराशि या निर्माण कार्य को लेकर कोई संदेह या आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाना जरूरी है।

PunjabKesariकांग्रेस कार्यकर्ता राकेश तिवारी ने बताया कि प्रार्थना-पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने का आग्रह किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक आस्था के नाम पर जनता के विश्वास के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे अभियान को न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग बताया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!