कांग्रेस के बड़े नेताओं की आज सीक्रेट मुलाकात! क्या होने वाला है कोई बड़ा फैसला?

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Jul, 2026 05:19 PM

congress dinner politics sparks pcc buzz

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार की रात राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार की रात राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की ओर से राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए आयोजित डिनर ने सियासी हलकों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। भले ही इसे राज्यसभा सदस्य बनने के बाद का एक औपचारिक कर्टसी डिनर बताया जा रहा हो, लेकिन इसके समय और इसमें शामिल होने वाले नेताओं को देखते हुए इसके राजनीतिक मायने भी तलाशे जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इस डिनर में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। लंबे समय बाद पार्टी के कई प्रभावशाली नेताओं का एक साथ एक मंच पर जुटना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया है।

PunjabKesariPCC अध्यक्ष की दौड़ ने बढ़ाई चर्चा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर इन दिनों पार्टी के भीतर कई तरह की संभावनाएं जताई जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने हाल ही में अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए हैं। संगठन में सामान्यतः प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल माना जाता है, इसलिए अब नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसी बीच फूलोदेवी नेताम का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है। ऐसे में उनके द्वारा आयोजित यह डिनर केवल एक औपचारिक मुलाकात है या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश भी छिपा है, इसे लेकर कांग्रेस के भीतर और बाहर दोनों जगह चर्चाओं का दौर जारी है।

बैज को दोबारा जिम्मेदारी या नया चेहरा?

कांग्रेस के एक वर्ग का मानना है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर ही भरोसा जता सकता है। वहीं, पार्टी के भीतर ऐसे नेताओं की भी कमी नहीं है जो संगठन में नए नेतृत्व की संभावना देख रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी संभावित अध्यक्षों की सूची में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

डिनर पर टिकी राजनीतिक नजरें

हालांकि कांग्रेस की ओर से इस आयोजन को पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे समय में जब संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं जोरों पर हों, तब वरिष्ठ नेताओं की यह बैठक कई संकेत दे सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि डिनर के बाद पार्टी के भीतर क्या नई राजनीतिक हलचल देखने को मिलती है और प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर नेतृत्व आगे क्या फैसला करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!