कांग्रेस के बड़े जनाधार वाले नेता ने बढ़ाई पार्टी की धड़कन,कहा-जिनको दतिया से कोई लेना-देना नहीं वो चुनाव लड़ रहे,1-2 दिन में होगा फैसला

Edited By Desh Raj, Updated: 15 Jul, 2026 11:40 PM

those with no connection to datia are contesting the election  awadhesh

दतिया मे चुनावी रण अब रफ्तार पकड चुका है। भाजपा औऱ कांग्रेस इस दंगल में किसी भी तरह से फतह चाहते हैं। लेकिन खास बात है कि  यहां पर दोनो ही पार्टियों के लिए अपने ही सिरदर्द बने गए हैं..

दतिया(नवल यादव): दतिया मे चुनावी रण अब रफ्तार पकड चुका है। भाजपा औऱ कांग्रेस इस दंगल में किसी भी तरह से फतह चाहते हैं। लेकिन खास बात है कि  यहां पर दोनो ही पार्टियों के लिए अपने ही सिरदर्द बने गए हैं..

जिनको कोई लेना देना नहीं है, वो दतिया से चुनाव लड़ रहे- नायक  

दोनों पार्टियों के लोग मुझसे मिलने आ रहे हैं।  टिकट कटने पर अवधेश नायक ने कहा कि दुख बहुत होता है क्योंकि मेहनत भी की थी और बुरा लगता है। इस पीड़ा को आप ऐसे समझ सकते हैं कि नरोत्तम मिश्रा के आंसू निकल आए थे, उन्होंने बहुत मेहनत की थी, साथ ही राजेंद्र भारती और मैने भी बहुत मेहनत की थी।  लेकिन हम तीनों चुनावी परिदृश्य से बाहर हो गए। हम तीनों ने ही बहुत मेहनत की थी ।

अवधेश ने कहा कि जिनको कोई लेना देना नहीं है वो दतिया से चुनाव लड़ रहे हैं।  लेकिन अभी कार्यकर्ताओं से बात चल रही है,एक या दो दिन में तय हो जाएगा कि हमें कहां जाना है। मुझे फोन पर लगातार भाजपा से फोन भी आ रहे हैं लेकिन कार्यकर्ताओं ही सर्वोपरी हैं और उनसे ही पूछकर फैसला लिया जाएगा।

दिग्गी पर फिर साधा निशाना

टिकट नहीं मिलने की पीड़ा पहली बार खुलकर सामने रखते हुए अवधेश नायक ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। अवधेश नायक ने कहा कि बहुत पीडा होती है अगर टिकट नहीं मिले..दिग्विजय सिंह के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के सवाल पर अवधेश नायक ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.. दिग्विजय सिंह उनके पिता समान हैं और उनके प्रति पूरा सम्मान है, लेकिन 2023 में टिकट नहीं मिलने के पीछे बड़ा कारण वही थे... और इस बार भी टिकट न मिलने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नायक ने कहा कि  भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि लोग इसलिए कयास लगा रहे हैं क्योंकि वे कांग्रेस के नामांकन, रैली और चुनाव प्रचार से दूर रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से उन्हें गहरी पीड़ा हुई है। लिहाजा सभी साथियों से बातचीत पूरी होने के बाद सामूहिक निर्णय लिया जाएगा । वहीं नायक के नए बयान के बाद अब फिर से नए कयास लगने शुरु हो गए हैं..कांग्रेस की धड़कन बढ़नी शुरु हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!