Edited By Desh Raj, Updated: 17 Jul, 2026 07:01 PM

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक नेता और जनप्रतिनिधि नजरअंदाजी और कलह से तंग आकर कोई न कोई बड़ा कदम उठा रहे हैं या बड़ा बयान दे रहे हैं।
(आगर मालवा):मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद एक नेता और जनप्रतिनिधि नजरअंदाजी और कलह से तंग आकर कोई न कोई बड़ा कदम उठा रहे हैं या बड़ा बयान दे रहे हैं। अब ताजा मामला आगर मालवा से सामने आया है। यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक भेरूसिंह परिहार 'बापू' ने खुद को नजरअंदाज करने के मामले पर मोर्चा खोल दिया है।
दरअसल ये मामला नलखेड़ा में कांग्रेस नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल द्वारा ली गई संगठनात्मक बैठक से जुड़ा है। विधायक परिवार का आरोप है कि उनकी ही विधानसभा में उनकी अनदेखी हुई। ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, लेकिन उनको बताया तक नहीं गया। और तो और कार्यक्रम के पोस्टरों तक से उनका नाम और फोटो है।
विधायक बापू बोले- राहुल भैया कांग्रेस को तोड़ने आए हैं या मजबूत करने!
बैठक को लेकर खुद की अनदेखी किए जाने पर भेरूसिंह परिहार ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर राहुल भैया को फोन किया और भोजन, चाय पानी की व्यवस्था के बारे में पूछा। लेकिन जो जवाब उन्हें मिला वो काफी हैरान करने वाला था, कहा गया कि विधायक से बात नहीं करनी है। विधायक बापू इस जवाब से बड़े आहत हैं और राहुल सिंह पर सवाल उठाए हैं।
बापू ने कहा कि वो आगर से गद्दार कांग्रेस के लोगों को फौज भरकर लाए थे, जिन्होंने 2023 में कांग्रेस के खिलाफ काम किया था। राहुल सिंह पर बड़ी बात बोलते हुए बापू ने कहा कि वो राहुल सिंह से पूछना चाहते हैं कि.. वो कांग्रेस को तोड़ना चाहते हैं या मजबूत करना चाहते हैं। वो इतने वरिष्ठ नेता हैं कि उन्हें तो सारी स्थिति पता होनी चाहिए ,लेकिन वो खुद ही कह रहे हैं कि विधायक की जरुरत नहीं है और विधायक से बात नहीं करेंगें। बापु ने सवाल उठाते हुए कहा कि उनको ये अधिकार क्या राहुल गांधी ने दिया है या जीतू पटवारी ने दिया है। बापू ने इसे जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए कहा कि यदि संगठन इस तरह चुने हुए विधायक को ही दरकिनार करेगा तो पार्टी कैसे मजबूत होगी।