दतिया में कांग्रेस की जीत का बड़ा असर! एक साथ इतने लोगों ने ज्वाइन की कांग्रेस

Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 08:18 PM

major impact of congress s victory in datia 25 people joined the party at once

मध्यप्रदेश में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर खंडवा जिले में भी पार्टी को बड़ी राहत मिली। दतिया नतीजों से प्रभावित होकर...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्यप्रदेश में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर खंडवा जिले में भी पार्टी को बड़ी राहत मिली। दतिया नतीजों से प्रभावित होकर पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में आज 20 से 25 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण उत्तमपाल सिंह ने सिंगोट पहुंचकर सभी नए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उन्होंने सभी को संगठन की नीतियों और कांग्रेस के विचारों से अवगत कराया।

उत्तमपाल सिंह ने कहा कि दतिया उपचुनाव के रुझानों से साफ है कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। इसी का असर खंडवा जिले में भी देखने को मिल रहा है। गांव-गांव से लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा रामपुरा के युवाओं और वरिष्ठों ने जो भरोसा कांग्रेस पर जताया है, हम उसे मजबूत करेंगे। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

नए सदस्यों ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से परेशान होकर उन्होंने कांग्रेस का साथ चुना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि आगामी समय में पंधाना विधानसभा में कांग्रेस का संगठन और मजबूत होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!