दतिया जीत का अवधेश नायक को मिला बड़ा गिफ्ट! कांग्रेस ने अचानक दी बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Aug, 2026 12:25 PM

congress gives key organizational role to avdhesh nayak

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जिले के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को प्रदेश महासचिव नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति से की है।

गुरुवार को जारी नियुक्ति आदेश में अवधेश नायक से पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और नीतियों के अनुरूप पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है। कांग्रेस नेतृत्व ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

गौरतलब है कि 2023 के विधानसभा चुनाव और 2026 के दतिया विधानसभा उपचुनाव में अवधेश नायक का नाम टिकट की दौड़ में प्रमुख दावेदारों में शामिल रहा, लेकिन दोनों बार पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बावजूद उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अवधेश नायक ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

दतिया उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस द्वारा की गई यह नियुक्ति राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसे आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को नई मजबूती देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!