कांग्रेस से निष्कासन के बाद राजेंद्र भारती ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 2028 के चुनाव लड़ूंगा, क्या थामने वाले हैं भाजपा का दामन?

Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2026 06:41 PM

rajendra bharti breaks silence after being expelled from congress

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को...

दतिया : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को निष्कासित कर दिय है। उन पर चुनाव में कथित भीतरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। कार्रवाई के बाद राजेंद्र भारती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दावा किया है कि भले ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है, लेकिन वे 2028 का चुनाव जरूर लड़ेंगे। इस बयान के साथ ही सवाल उठने लगे हैं कि किया राजेंद्र भारती किसी दूसरी पार्टी का दामन थामेंगे या निर्दलिय चुनाव लड़ेंगे।

राजेंद्र भारती ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पिछले कई सालों से कांग्रेस में रहकर संघर्ष कर रहे हैं.। 2023 में उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को विधानसभा चुनाव हराया था। राजेंद्र भारती ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि प्रत्याशी घनश्याम सिंह की डॉ. नरोत्तम मिश्रा से सांठ-गांठ है। भारती ने दावा किया कि घनश्याम सिंह ने नरोत्तम मिश्रा के कहने पर ही उनके खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने सख्त लहजा दिखाते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने जो किया वो जाने, लेकिन निष्कासन से कुछ नहीं होता” हम पब्लिक की पॉलिटिक्स करते है।

उन्होंने कहा कि इससे राजनीति खत्म नहीं होती। वे राजनीतिक सफर जारी रखेंगे। मैंने समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों के टिकट पर चुनाव लड़ा है। लेकिन मध्य प्रदेश की जनता ने देखा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीवित रखने के लिए कितना संघर्ष किया है। अगर ऐसे लोगों को पार्टी निकाल रही है और संघर्षशील लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो कांग्रेस के लिए कौन संघर्ष करेगा।" उन्होंने ऐलान किया कि वह 2028 का विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। कोई राजनीति थोड़े ही छीन लेगा हमारी, हम पब्लिक पॉलिटिक्स करते हैं। हालांकि वे कौन सी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले हैं ये पुष्टि नहीं की है।

राजेंद्र भारती ने टिकट को लेकर कहा कि कांग्रेस ने हमें ऑफर किया था, पार्टी पत्नी या बेटे को टिकट देने के लिए तैयार थे। लेकिन, हम लालची नहीं हैं। निष्कासित कर दिया तो क्या हम आगे चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी, हमको पब्लिक का आशीर्वाद है।

बता दें कि दतिया उपचुनाव की मतगणना से करीब 8 घंटे पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेंद्र भारती को पार्टी से निष्कासित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया। दतिया उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को होनी है। ऐसे समय में हुई यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में राजेंद्र भारती और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच जुबानी जंग हुई थी जिसमें उन्होंने घनश्याम सिंह पर और घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसकी प्रदेशभर में चर्चा रही। राजेंद्र भारती पर उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के आरोप हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!