राजेंद्र भारती के निलंबन पर बोले दामोदर यादव, अब नरोत्तम मिश्रा पर कार्रवाई का इंतजार

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Aug, 2026 11:30 AM

damodar yadav targets narottam mishra

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रत्याशी दामोदर यादव मतगणना स्थल पहुंच गए।

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रत्याशी दामोदर यादव मतगणना स्थल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि शुरुआती रुझानों से तस्वीर तय नहीं होती। अभी मतगणना की प्रक्रिया शुरू ही हुई है और आने वाले राउंड में स्थिति पूरी तरह बदल सकती है।

दामोदर यादव ने कहा, फिलहाल हम पीछे जरूर चल रहे हैं, लेकिन अभी कई राउंड की गिनती बाकी है। हमें पूरा विश्वास है कि आगे के राउंड में हमें बढ़त मिलेगी और जनता का फैसला हमारे पक्ष में आएगा।

इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के कांग्रेस से निलंबन पर भी प्रतिक्रिया दी। यादव ने कहा कि जो भी कार्रवाई हुई है, वह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। यदि पार्टी ने फैसला लिया है तो वह सही होगा। अब यह देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मामले में क्या कदम उठाती है और कब उनके खिलाफ कार्रवाई करती है।

दामोदर यादव के इस बयान के बाद दतिया उपचुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। वहीं, मतगणना के प्रत्येक राउंड के साथ मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है और सभी दलों की नजर अंतिम परिणाम पर टिकी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!