नतीजे से पहले दतिया सियासत में भारी भूचाल,कुंवर घनश्याम बोले- BJP से पैसा लेकर राजेंद्र भारती ने मुझे हराने में पूरी ताकत लगाई

Edited By Desh Raj, Updated: 31 Jul, 2026 07:46 PM

ghanshyam singh accuses rajendra bharti of sabotage

दतिया में उपचुनाव हो चुका है, अब सभी को 3 अगस्त का इंतजार है क्योंकि इसी दिन नतीजा आएगा। लेकिन इससे पहले  ही दतिया में एक बड़ा धमका हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के आरोपों से दतिया की सियासत में हलचल पैदा हो गई है।

(दतिया): दतिया में उपचुनाव हो चुका है, अब सभी को 3 अगस्त का इंतजार है क्योंकि इसी दिन नतीजा आएगा। लेकिन इससे पहले  ही दतिया में एक बड़ा धमका हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के आरोपों से दतिया की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। घनश्याम सिंह ने कहा है कि चुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पार्टी के खिलाफ काम किया है और उन्हें हराने के लिए  साजिश रची है। घनश्याम ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राजेंद्र भारती बीजेपी से मिल गए थे और पार्टी विरोध में काम किया।

यही नहीं घनश्याम ने कहा कि राजेंद्र भारती ने  बीजेपी से फंड लेकर उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगाई। उन्होंने इस भीतरघात की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से कर दी है और साथ ही मांग की है कि राजेंद्र भारती को पार्टी से  बाहर किया जाए।

घनश्याम बोले- BJP से पैसा लेकर राजेंद्र भारती ने मुझे हराने में पूरी ताकत लगाई

घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर आरोप लगाते हुए कहा कि  BJP से पैसा लेकर राजेंद्र भारती ने मुझे हराने में पूरी ताकत लगा दी। पिछले 2 दिनों में उन्होंने अपने घर से समर्थकों और मित्रों को पैसा देकर कांग्रेस को हराने में पूरी ताकत लगाई । घनश्याम ने कहा कि  राजेंद्र भारती ने हमेशा से कांग्रेस के साथ भितरघात किया है और उन्होंने हमेशा कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है। उनका रिकार्ड ही ऐसा रहा है। उन्होंने हमेशा कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया है। ये किसी से छिपा नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!