Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jul, 2026 02:57 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यहां भाजपा सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़े 10 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यहां भाजपा सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़े 10 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा हैं। इन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई है। भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का गरमजोशी से स्वागत किया है।
जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम पंचायत गातापार जंगल में भाजपा सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस से जुड़े 10 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व केसीजी जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने नए कार्यकर्ताओं को बीजेपी का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। साथ ही भजपा संगठन की विचारधारा से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता को समान सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं केसीजी जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य चम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. विशेसर साहू, टीके चंदेल, दिनेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा, टोमेश साहू, संजय यदु, कमलेश भदौरिया, नरोत्तम सिन्हा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।