Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 May, 2026 04:09 PM

भिंडः मध्य प्रदेश से आए दिन कर्मचारियों और अधिकारियों की रिश्वतखोरी बढ़ती ही जा रही है। रोजाना कोई न कोई अधिकारी-कर्मचारी ट्रैप में फंस ही रहा है। ताजा मामला भिंड में से सामने आया है। जहां लोकायुक्त ने पटवारी को 6 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे...
भिंडः मध्य प्रदेश से आए दिन कर्मचारियों और अधिकारियों की रिश्वतखोरी बढ़ती ही जा रही है। रोजाना कोई न कोई अधिकारी-कर्मचारी ट्रैप में फंस ही रहा है। ताजा मामला भिंड में से सामने आया है। जहां लोकायुक्त ने पटवारी को 6 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। सीमांकन कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक, तुकेंडा हल्का पर पदस्थ पटवारी हिमांशु तोमर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है। आवेदक ने शिकायत में बताया कि पटवारी उससे सीमांकन कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। लेकिन, वह उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए सीधा लोकायुक्त विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में जांच के बाद लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना तैयार की। इसी के तहत फरियादी को पटवारी के पास पैसे देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी पटवारी को 6 हजार दिए गए। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को दबोच लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।