MP में बड़े महंत और उनके सेवकों पर लाठी-डंडों से हमला, जमकर मारपीट से मचा हड़कंप

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 May, 2026 06:48 PM

violence erupts over land dispute saint and disciples attacked in mp

जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरहुली चांदन में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब रविवार शाम वेंकटेश्वर मठ की जमीन के सीमांकन के दौरान विवाद हिंसक हो गया।

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरहुली चांदन में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब रविवार शाम वेंकटेश्वर मठ की जमीन के सीमांकन के दौरान विवाद हिंसक हो गया। जमीन नापने की प्रक्रिया के बीच हुए इस झगड़े ने अचानक बड़ा रूप ले लिया और मठ के महंत व उनके साथ मौजूद लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज स्थित वेंकटेश्वर मठ के महंत राजेंद्र प्रसाद शुक्ल अपनी संस्था की करीब 5 एकड़ भूमि के सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ राजस्व विभाग की टीम, कोटवार और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान पास की जमीन के स्वामियों से विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि हरि प्रसाद उर्फ भोला पांडेय और अवधेश पांडेय मौके पर पहुंचे और जमीन पर अधिकार को लेकर विरोध जताने लगे। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गई। इसी दौरान आरोपियों ने अपने अन्य परिजनों को भी मौके पर बुला लिया।

इसके बाद बाबू पांडेय और सचिन पांडेय सहित अन्य लोगों ने मिलकर मठ के कर्मचारी संतलाल विश्वकर्मा पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। इस हमले में कर्मचारी संतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गले, चेहरे और पैरों में चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने बड़वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!