मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजने पर कांग्रेस में अंदरूनी कलह उजागर, भाजपा बोली- क्रॉस वोटिंग के संकेत दिखने लगे

Edited By meena, Updated: 05 Jun, 2026 06:56 PM

internal rift within the congress over sending meenakshi natarajan to the rajya

मध्य प्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन उनके नाम का ऐलान होते ही पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आने लगी है...

भोपाल : मध्य प्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन उनके नाम का ऐलान होते ही पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आने लगी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक और नेता मीनाक्षी नटराजन के नाम पर पूरी तरह सहमत नहीं थे। पार्टी के ही वरिष्ठ नेता ने मीनाक्षी नटराजन को सही उम्मीदवार न बताते हुए क्रास वोटिंग की आशंका जताई है। कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने निशाना साधा है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्णयों पर अब कांग्रेस के अपने नेता और कार्यकर्ता ही सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग अब केवल एक आशंका नहीं रह गई है, बल्कि इसके संकेत भी दिखाई देने लगे हैं। कांग्रेस के भीतर बढ़ती नाराज़गी यह दर्शाती है कि नेतृत्व के निर्णयों पर भरोसा लगातार कमजोर पड़ रहा है। जब विरोधी नहीं, बल्कि अपने ही फैसलों पर सवाल उठाने लगें, तो हार के संकेत स्वतः दिखाई देने लगते हैं।

दरअसल, भोपाल की हुजूर विधानसभा से कांग्रेस के दो बार प्रत्याशी रह चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने पार्टी नेतृत्व के इस फैसले पर खुलकर आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए लिखा- आपको पता है 2028 में विधानसभा चुनाव है और इस समय राज्यसभा ऐसे नेता को भेजना चाहिए जिसकी जमीनी पकड़ मजबूत हो और विधानसभा चुनाव जिता पाए। आप बड़ी गलती करने जा रहे हैं। यह सीट दिग्विजय सिंह के अलावा कोई नहीं जीता सकता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!