MP में नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! 5000 रूपए की रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Jun, 2026 11:17 AM

the bribery racket continues unabated in mp a patwari was caught accepting a

आगर-मालवाः मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले की बड़ौद तहसील में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार हल्का नंबर आठ के पटवारी राजेश चौहान के खिलाफ ग्राम...

आगर-मालवाः मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले की बड़ौद तहसील में पदस्थ एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार हल्का नंबर आठ के पटवारी राजेश चौहान के खिलाफ ग्राम झलारा निवासी श्रीपालसिंह परिहार ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कृषि भूमि के सीमांकन के एवज में पटवारी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार पटवारी 15 हजार रुपये लेने के बाद सीमांकन कर चुका था, लेकिन सीमांकन रिपोटर् देने के लिए अतिरिक्त पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने बड़ौद तहसील कार्यालय स्थित पटवारी कार्यालय में कारर्वाई करते हुए आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारर्वाई में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक सेजवार तथा लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!