कॉकरोच जनता पार्टी की राज्य में एंट्री! समर्थन में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र, कहा- 'झेंगुरा' 6 जून को जंतर-मंतर पहुंचने वाला है

Edited By meena, Updated: 04 Jun, 2026 09:00 PM

cockroach janata party enters the state amit jogi steps up in support

महज कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया के जरिए देशभर में तहलका मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है...

डेस्क :  महज कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया के जरिए देशभर में तहलका मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन को एक बड़े राजनीतिक दल का समर्थन मिला है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने घोषणा की है कि वह इस आंदोलन में शामिल होगी। इस ऐलान के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।

पार्टी नेता अमित जोगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो सांझा करते हुए जानकारी दी है। देश की पहली मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के तौर पर- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 6 जून को CJP के जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि वहां कॉकरोच को 'झेंगुरा' कहा जाता है और अब यही 'झेंगुरा' 6 जून को जंतर-मंतर पहुंचने वाला है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी इस प्रदर्शन में भाग लेकर आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम आखिरी नहीं होंगे। हम डीएनए से कांग्रेसी हैं लेकिन आज भारत में जहां टीएमसी और शिवसेना जैसी पार्टियों को रातों रात ऑपरेशन लोटस की भेंट चढ़ जा रहीं हैं। कांग्रेसी होने के लिए भी कॉकरोच बनना पड़ेगा।

जोगी ने कहा कि हम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे यह जानते हैं कि हम ऑपरेशन लोटस के प्रकोप के करीब तक रह चुके हैं। हमने बड़ी गलतियां की हैं। कॉकरोच जनता पार्टी जैसे आंदोलन हमें आईना दिखाते हैं। हम आईने से मुंह नहीं मोड़ेंगे। युवा भारत तीसरे विकल्प की तलाश कर रहा है। न बीजेपी, न कांग्रेस। हम उस तड़प को समझते हैं और इसीलिए हम आज यहां हैं। हम अभिजीत दीपके के साथ हैं।

दिल्ली में होगा प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत आएंगे। उन्होंने भारत आने के बाद एक प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है। अभिजीत दिपके ने धरेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा है कि परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियां, जिससे लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं, उसके लिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश से भाजपा के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर खुद को कथित तौर पर “कॉकरोच जनता पार्टी” से जोड़ने की घोषणा की थी। नारायण त्रिपाठी ने छात्रों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा था कि देश में लंबे समय से छात्र आंदोलनों की आवाज कमजोर पड़ गई थी, लेकिन हाल के समय में जो युवा सामने आए हैं, उन्होंने नई राजनीतिक चेतना दिखाई है। उन्होंने इन युवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अब एक नया दौर शुरू हो रहा है, जहां पढ़े-लिखे और जागरूक युवा नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!