Bank Closed: देश का सबसे बड़ा बैंक रहेगा 6 दिन बंद, आ सकती है दिक्कत,जानिए क्या है वजह?

Edited By Desh Raj, Updated: 21 May, 2026 09:58 PM

the country s largest bank will remain closed for 6 days

आज के दौर में बैंकों का रोल जितना आदमी के जीवन में महत्वपूर्ण हो गया है उसको नकारा नहीं जा सकता है। जब कभी बैंकों में हड़ताल होती है या कोई छुट्टी होती है तो लोगों को काफी काम प्रभावित होते हैं और दिनचर्या पर भी असर पड़ता है

(डेस्क): आज के दौर में बैंकों का रोल जितना आदमी के जीवन में महत्वपूर्ण हो गया है उसको नकारा नहीं जा सकता है। जब कभी बैंकों में हड़ताल होती है या कोई छुट्टी होती है तो लोगों को काफी काम प्रभावित होते हैं और दिनचर्या पर भी असर पड़ता है। बैंक और एटीएम बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी सिलसिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI 23 मई ले 28 मई तक बंद रहेगा। जी हां SBI पांच दिनों तक बंद रहेगा। अगर आपका इस बैंक में खाता है तो पहले ही जरुरी काम निपटा लें। नहीं तो भारी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है।

प्रस्तावित हड़ताल, ईद-उल-अज़हा की छुट्टियों का बैंकिंग सेवाओं पर असर

दरअसल वीकेंड, प्रस्तावित हड़ताल और ईद-उल-अज़हा की छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. लेकिन ब्रांच से जुड़े कामों के लिए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई का रविवार होने के कारण सप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसी के साथ 25 और 26 मई को ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की ओर से 2 दिन की प्रस्तावित हड़ताल बुलाई गई है।  स्टाफ फेडरेशन ने भर्ती प्रक्रिया, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) फंड मैनेजरों के चयन, नौकरियों की आउटसोर्सिंग, करियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा और HRMS से जुड़े मुद्दों को लेकर यह हड़ताल प्रस्तावित की है. संगठन का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अब तक समाधान नहीं निकला है।

Reserve Bank of India के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक  ईद-उल-अज़हा  के मौके पर कुछ राज्यों में 27 और 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। संभावित हड़ताल के बावजूद SBI की डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक यूपीआई ट्रांजैक्शन, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का सामान्य रूप से उपयोग कर सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!