Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jun, 2026 05:27 PM

मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राष्ट्रपति दौरे और मुहर्रम के त्योहार को देखते हए ये फैसला लिया गया है।
(भोपाल): मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राष्ट्रपति दौरे और मुहर्रम के त्योहार को देखते हए ये फैसला लिया गया है। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर 13 दिन तक रोक लगाई गई है।13 दिन छुट्टियों के प्रतिबंध के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले के कारण 15 से लेकर 27 जून तक अवकाश नहीं मिलेगा।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मध्यप्रदेश दौरा
दरअसल देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मध्यप्रदेश के दौरे भी है, उनका दौरा 18 जून से शुरु होगा। वहीं दूसरी ओर मुहर्रम का त्योहार भी इसी बीच पड़ रहा है। राष्ट्रपति के दौरे और मुहर्रम के चलते प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों, अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इस अवधि के दौरान विशेष स्थितियों में ही वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से अवकाश लिया जा सकता है।
छुट्टियों पर 13 दिन का रहेगा प्रतिबंध
पिछले कल ही मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर तबादले हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश भी प्रतिबंधित कर दिए हैं। छुट्टियों पर 13 दिन का प्रतिबंध लगाया गया है। कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और अफरा तफरी न मचे इसको देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
राष्ट्रपति दौरे और मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट
पुलिस कर्मियों के अवकाश पर प्रतिबंध के बारे में शुक्रवार को पीएचक्यू से आदेश जारी हो गए है। जहां 18 जून को राष्ट्रपति का 4 दिवसीय दौरा कार्यक्रम शुरु होगा वहीं 26 जून को मोहर्रम पर्व है। कानून व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न आए और सारा कुछ सुगमता से चलता रहे इसके मद्देनजर पुलिस विभाग में अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। 15 से 27 जून तक छुट्टियों पर रोक लगाई गई है।