Edited By Desh Raj, Updated: 05 Jun, 2026 02:41 PM

मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को भाजपा ने राज्यसभा जाने का टिकट दिया है। वहीं दोनों उम्मीदवारों के चयन पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विचार रखे हैं।
(डेस्क): मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को भाजपा ने राज्यसभा जाने का टिकट दिया है। वहीं दोनों उम्मीदवारों के चयन पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विचार रखे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों उम्मीदवारों के कौशल की तारीफ की है।
भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाए जाने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "हमें हमेशा दिल्ली से बड़े नेता मिलते हैं... मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है। चुघ जी पार्टी के महामंत्री है और अपने तरीके से काम करते हैं।
रजनीश अग्रवाल पर्दे के पीछे से काम करने वाले कार्यकर्ता-विजयवर्गीय
वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने रजनीश अग्रवाल की तारीफ करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि विशेषकर रजनीश अग्रवाल पर्दे के पीछे से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने बहुत अच्छे उम्मीदवारों का चयन किया है। मैं अपने शीर्ष नेतृत्व को इस बात पर बधाई देता हूं..."
संगठन में बिना किसी स्वार्थ के काम करने वालों को BJP का खास सम्मान
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा के लिए उनकी उम्मीदवारी भाजपा के उस मॉडल को मजबूत करती है, जिसमें संगठन में बिना किसी स्वार्थ के लंबे समय तक कार्य करने वाले नेताओं को बिना मांगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं। पंजाब से आने वाले तरुण चुग की राज्यसभा में उपस्थिति राज्य के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक हो सकती है।