MP में सार्वजनिक अवकाश आज, सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 May, 2026 09:29 AM

public holiday in mp today all schools colleges

भोपालः आज यानी 28 मई को मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक व सरकारी बंद रहेंगे। बता दें कि बकरीद पर्व के कारण राज्य सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। ताकि, किसी भी तरह की...

भोपालः आज यानी 28 मई को मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक व सरकारी बंद रहेंगे। बता दें कि बकरीद पर्व के कारण राज्य सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। ताकि, किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो।
 
दरअसल, आज पूरे भारत में बकरीद पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार विशेष रूप से मुस्लिम वर्ग से जुड़ा हुआ है। इसकी शुरुआत सुबह की नमाज से होती है, जिसके बाद कुर्बानी दी जाती है। खास बात यह है कि प्रदेश सरकार ने भी सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक में छुट्टी का ऐलान किया गया है। पहले सरकार ने 27 मई को छुट्टी घोषित की थी, लेकिन बाद में बदलाव कर 28 मई को अवकाश किया गया है।

जानकारी के अनुसार, चांद दिखने की तारीख में बदलाव और धार्मिक परंपरा के अनुसार ईद-उल-अजहा की तारीख में संशोधन किया गया है, जिसके चलते सरकार ने 28 मई को अवकाश घोषित किया है। वहीं, बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!