Edited By Desh Raj, Updated: 22 May, 2026 05:39 PM

MP में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री,जल्द घोषित होगी कोर कमेटी,बोले- अब जवाब देना पड़ेगा,हमारी लडाई सो चुके सिस्टम से
भोपाल (इजहार खान): देश में लगातार प्रसिद्धि बटोर रही कॉकरोच जनता पार्टी अब मध्य प्रदेश में भी सक्रिय हो चुकी है। इसी बाबत भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस की है और अपनी विजन से लोगों से को अवगत कराया है।
सो चुके सिस्टम से हमारी लड़ाई है-मयंक
छात्र मयंक ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी, पार्टी नहीं एक यूथ मूवमेंट है , जो zen - G पर आधारित है , हमारी लड़ाई किसी पार्टी और व्यक्ति विशेष से नहीं है बल्कि उस सिस्टम से है जो सो चुका है। यह सिस्टम पेपर लीक करवाता है, और जब यूथ सवाल पूछता है तो उनकी आवाज दबा दी जाती है , अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता है । छात्र का कहना है कि अब गवर्मेंट इंस्टीट्यूट अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं सबको जवाब देना पड़ेगा। मयंक का कहना है कि हम इस पार्टी के छोटे-छोटे कॉकरोच है। आने वाले समय में इस पार्टी से जुड़ने वाले कॉकरोच की भूमिका तय की जाएगी।
वहीं नीट पेपर लीक पर भी सिविल सर्विसिज की तैयारी करने वाले छात्र मयंक ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा नीट पेपर लीक में 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। लेकिन अब यूथ मूवमेंट पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ेगी। मयंक ने कहा है कि हमारी मुहिम से लोग जुड़ते जा रहे हैं।
जल्द ही प्रदेश की कोर कमेटी घोषित की जाएगी-छात्र मयंक
बहुत जल्द ही प्रदेश की कोर कमेटी घोषित की जाएगी और अपने मिशन पर काम किया जाएगा। वहीं इस अकाउंट के पाकिस्तान से आधे से अधिक फॉलोवर्स होने पर छात्र ने कहा कि ये गवर्मेंट का प्रोपगेंडा है । हमारी अभिजीत दीपके से बात हुई है इसलिए प्रेस कांग्रेस की है। हम अपनी कमेटी के साथ आने वाले हैं और काम की रुपरेखा भी तय होगी।