दतिया से मैदान में उतरी साध्वी संजना किन्नर बोली-जनता से किन्नर समाज आज तक लेता आया,अब देने का समय, मां पीतांबरा ने  बुलाया

Edited By Desh Raj, Updated: 18 Jul, 2026 06:23 PM

sadhvi sanjana kinnar says maa pitambara summoned me

दतिया विधानसभा उपचुनाव में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी संजना सिंह किन्नर की एंट्री के बाद चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे राजनीति करने नहीं, बल्कि मां पीतांबरा के आशीर्वाद से जनता की सेवा करने...

नवल यादव (दतिया): दतिया विधानसभा उपचुनाव में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी संजना सिंह किन्नर की एंट्री के बाद चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे राजनीति करने नहीं, बल्कि मां पीतांबरा के आशीर्वाद से जनता की सेवा करने दतिया आई हैं। उन्होंने इस चुनाव को केवल विधानसभा का चुनाव नहीं, बल्कि पूरे किन्नर समाज के सम्मान, सामाजिक बदलाव और दतिया के भविष्य से जुड़ा चुनाव बताया।

मां पीतांबरा ने  मुझे दतिया की सेवा के लिए बुलाया –संजना सिंह

साध्वी संजना सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं राजनीति का रास्ता नहीं चुना, बल्कि मां पीतांबरा ने उन्हें दतिया की सेवा के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के साथ मैदान में नहीं उतरी हैं, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण की भावना से चुनाव लड़ रही हैं। उनका कहना है कि यह उपचुनाव पूरे किन्नर समाज की दिशा और दशा तय करेगा तथा समाज में किन्नरों के प्रति लोगों की सोच बदलने का यह सबसे उपयुक्त अवसर है।

उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ने के फैसले पर भी खुलकर बात करते हुए कहा कि नौकरी से केवल उनका व्यक्तिगत हित होता, लेकिन समाज और जनता के व्यापक हित के लिए जनप्रतिनिधि बनकर काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही नीतियां बनाने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्णय लेने की स्थिति में होना आवश्यक है।

"मैं राजनीति करने नहीं आई हूं, मुझे मां पीतांबरा ने दतिया की सेवा के लिए चुना है। मेरी प्राथमिकता दतिया में भयमुक्त वातावरण बनाना, लोगों के मन से डर खत्म करना और किन्नर समाज को सम्मान दिलाना है। यह चुनाव केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे किन्नर समाज और दतिया के भविष्य का चुनाव है। आने वाले दिनों में किन्नर अखाड़ा और संत समाज भी दतिया पहुंचकर जनता के बीच जाएगा और विकास तथा सनातन के पक्ष में समर्थन मांगेगा।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!