BJP नेता की कार से नाबालिग को रौंदा! गंभीर घायल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jun, 2026 01:43 PM

minor crushed by bjp leader s car seriously injured

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां एक भाजपा नेता की कार ने नाबालिग लड़के को रौंदा है। आरोप है कि कार बीजेपी नेता का बेटा चला रहा था। घटना में नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित पक्ष का आरोप...

 

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां एक भाजपा नेता की कार ने नाबालिग लड़के को रौंदा है। आरोप है कि कार बीजेपी नेता का बेटा चला रहा था। घटना में नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि परिवार ने राजनीतिक दबाव डालते हुए मामला दबाने की कोशिश की है। साथ ही पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक इलाके में हुई है। परिजनों का आरोप है कि वार्ड क्रमांक-65 के भाजपा पार्षद की कार क्रमांक MP-13 AH-0414 ने उनके नाबालिग बेटे कृष्णा यवत रामानी को टक्कर मारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार भाजपा नेता के पुत्र चला रहा था। हादसे में नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे एवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बीती 1 जून की बताई गई है।

परिजनों के मुताबिक, हादसे में घायल बेटे के पैर में तीन रॉड डाली गई है। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। साथ ही लड़के को जल्दबाजी में अस्पताल से घर भेजा गया है। बताया कि लड़के के पिता का निधन हो चुका है। जबकि मां लंबे समय से बीमार चल रही है। घर की आर्थिकी काफी कमजोर बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में पुलिस को शिकायत की गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। परिवार का यह भी दावा है कि मामले से जुड़ी कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई हैं। इनमें पहले यह कहा गया कि घटना के समय आरोपी वाहन में मौजूद नहीं था, जबकि बाद में समझौते के लिए आर्थिक मदद की बात कही गई। हालांकि इन ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टीआई अनिल गुप्ता का कहना है इस मामले में उनके सज्ञान में अभी कुछ नहीं आया और अस्पताल प्रशासन ने भी जानकारी नहीं दी है। जो भी कार्रवाई सुनिश्चित होगी वे की जाएगी।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!