Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Jun, 2026 05:30 PM

ग्वालियरः एमपी के ग्वालियर के इंदरगंज थाने में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां तैनात एक पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलबंत किया गया है। आरोप है कि सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ हवलदार के साथ मारपीट कर दी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने...
ग्वालियरः एमपी के ग्वालियर के इंदरगंज थाने में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां तैनात एक पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलबंत किया गया है। आरोप है कि सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ हवलदार के साथ मारपीट कर दी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना इंदरगंज थाने में हुई है। जहां पदस्थ सिपाही महेंद्र सिंह चंदेल ने थाने के अंदर ही हवलदार अंजनी सिंह के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि हवलदार अंजनी सिंह ने सिपाही को कार्य में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई थी। जिससे नाराज होकर महेंद्र सिंह चंदेल ने पहले हवलदार से विवाद शुरू किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू की गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने मामला किसी तरह शांत कराया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही मामले को गंभीरता से लिया गया। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद सिपाही महेंद्र सिंह चंदेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।