Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 May, 2026 03:16 PM

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। टीआई समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित किए गए है। आरोप है कि थाने में नाबालिग लड़की से अभद्रता की गई। मामले में एमपी ने सख्त रूख अपनाया है। थाना प्रभारी और महिला हेड कांस्टेबल को...
CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। टीआई समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित किए गए है। आरोप है कि थाने में नाबालिग लड़की से अभद्रता की गई। मामले में एमपी ने सख्त रूख अपनाया है। थाना प्रभारी और महिला हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमनी थाना में हुई है। यहां टीआई अरुण नामदेव और महिला हेड कांस्टेबल ने अपनी कार्यशैली में बड़ी लापरवाही बरती है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग बालिका को फर्जी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गर्भवती बता दिया। इसके बाद नाबालिग और उसके परिवार को रातभर थाने में बैठाकर रखा।
आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिला प्रधान आरक्षण राजश्री सिंह ने नाबालिग से अभद्र व्यवहार किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी खुद थाने में पहुंची। एसपी ने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इसी के साथ ही दोनों को गंभीर लापरवाही व अभद्र व्यवहार करने पर तत्काल निलंबित कर दिया।
वहीं, एसपी कार्यालय से इस संबंध में आज आदेश जारी किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। साथ ही बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।