Edited By Desh Raj, Updated: 27 May, 2026 10:59 PM

छतीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग में एक बड़ा एक्शन हुआ है। अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रधान आरक्षको को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना सोमनी में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से...
(राजनांदगांव): छतीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग में एक बड़ा एक्शन हुआ है। अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रधान आरक्षको को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना सोमनी में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये दोनों पुलिसकर्मी थाना परिसर स्थित बैरक में शराब का सेवन करते पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए ये आदेश जारी किए हैं।
25 मई की रात को बैरक में ही छलका रहे थे जाम
जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोचे 25 मई की रात थाना सोमनी परिसर स्थित बैरक में शराब पीकर पार्टी करते पाए गए। मामले की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया और विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की गई। आदेश में दोनों को रक्षित केंद्र राजनांदगांव संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों आरक्षक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। अनुशासन बनाए रखने की दिशा में ये एक मैसैज दिया गया है कि इस तरह के कृत्य मंजूर नहीं होगें। पुलिस पर ही समाज सेवा और कानून बनाए रखने का जिम्मा होता है।अगर कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो आम जनता क्या ही उम्मीद करेगी।
पुलिस लाइन और थाना परिसरों में अनुशासनहीनता को लेकर पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी, बावजूद इसके बैरक में शराब सेवन किया गया। लिहाजा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप का माहौल है।