बटालियन का आरक्षक बना हैवान! बच्ची से किया घिनौना कांड, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 May, 2026 05:58 PM

a battalion constable turned monster he committed a heinous crime against a

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के थाना लालबाग पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत और जबरन गलत कार्य करने का प्रयास करने वाले आरोपी आरक्षक को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और...

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के थाना लालबाग पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत और जबरन गलत कार्य करने का प्रयास करने वाले आरोपी आरक्षक को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।      

पुलिस के अनुसार, 11 मई को प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री टीवी रिचार्ज के पैसे देने के लिए आरोपी श्रवण भारती के घर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसके साथ जबरन गलत काम करने की कोशिश की। घटना के वक्त पीड़िता की एक अन्य नाबालिग बहन भी वहां मौजूद थी। परिजनों की शिकायत पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

लालबाग पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी श्रवण भारती (36) पद आरक्षक क्रमांक 482 (8वीं बटालियन) निवासी ग्राम बगेंद, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी- 8वीं बटालियन क्वाटर्र, पेण्ड्री को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!