प्रेमिका को रखैल बनाकर रखना चाहता था प्रेमी, इनकार किया तो हैवानियत पर उतरा, गला रेतकर कर दी निर्मम हत्या

Edited By meena, Updated: 08 May, 2026 08:54 PM

girlfriend murdered by slitting her throat in raisen

मध्य प्रदेश के रायसेन में एक युवती का उसके प्रेमी ने गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन प्रेमी उसे जीवन साथी के रूप में नहीं बल्कि एक रखैल

रायसेन (शिवलाल यादव) : मध्य प्रदेश के रायसेन में एक युवती का उसके प्रेमी ने गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन प्रेमी उसे जीवन साथी के रूप में नहीं बल्कि एक रखैल की तरह रखना चाहता था। युवती के मना करने पर प्रेमी ने दर्दनाक मौत दे डाली। हत्या की सूचना पर मंडीदीप पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

मामला जिले के थाना मंडीदीप के प्रेम नगर का है। यहां एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 7 मई को रात्रि करीब 2.30 बजे प्रेमनगर मंडीदीप में आरोपी मनोज अहिरवार उसकी प्रेमिका के घर पहुंचा। इस बीच मनोज अहिरवार द्वारा प्रेमिका से बोला कि तुम्हें मेरे साथ जिंदगी गुजारना है तो पत्नी की तरह नहीं बल्कि पत्नी की सौतन बनकर रहना पड़ेगा। इस बात को लेकर प्रेमी प्रेमिका के बीच काफी विवाद बढ़ गया गुस्से में आकर मनोज अहिरवार ने धारदार कटर चाकू से युवती के गले पर कई ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना का बीच बचाव करने आई युवती की मां को भी चाकू से वार कर जख्मी कर फरार हो गया। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी आशुतोष गुप्ता, एएसपी कमलेश खरपुसे के निर्देश पर पुलिस टीमें गठित की गई।

पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर सूचना एवं संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

PunjabKesari

पूछताछ में आरोपी मनोज अहिरवार ने बताया कि वह मृतिका संजना महोबे को पूर्व से जानता था। दोनों के बीच लंबे अरसे से प्रेमप्रसंग चल रहा था। घटना दिनांक को आरोपी मृतिका से मिलने उसके घर पहुंचा था और उसे अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखना चाहता था। जिस पर मृतिका द्वारा मना करने से दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसी बात से गुस्साए आरोपी मनोज ने अपने पास रखे कटर से मृतिका पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मृतिका की मां पर भी जानलेवा हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनोज अहिरवार पिता भारत अहिरवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भैरोपुर अहमदपुर, सीहोर से गिरफ्तार केस रजिस्टर्ड कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां उसकी जमानत याचिका निरस्त होने पर उप जेल गौहरगंज भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!