एक्शन होते ही भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ उगला जहर, लगाए गंभीर आरोप

Edited By meena, Updated: 20 May, 2026 09:25 PM

bjp leader spews venom against district president dharmendra singh sikarwar

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री चंद्रपाल किरार (बंटी) करार पर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के एक्शन के बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं...

गुना: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री चंद्रपाल किरार (बंटी) करार पर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के एक्शन के बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर कोई ऐसी टिप्पणी नहीं कि जिससे पार्टी की छवि खराब हुई हो। मैं पार्टी का जनसंघ के टाइम से कार्यकर्ता रहा हूं। बाप-दादाओं के समय से मैं भाजपा का सेवक रहा हूं। न मैं भाजपा छोड़कर किसी पार्टी में जाना चाहता हूं, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि क्या दो-दो दिन से आए लोग, मुझे नोटिस भिजवाएंगे।

चंद्रपाल किरार ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के कहने से मुझे नोटिस भिजवाया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब मेंडेंट भारतीय जनता पार्टी ने टिल्लू रघुवंशी को दिया था, इसके बाद भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद नगर पालिका की सीट निर्दलीय आई और भाजपा की पार्षद वार्ड क्रमांक दो से सविता अरविंद गुप्ता को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया। इसके बाद पार्टी ने उनको दो दिन बाद ही वापस ले लिया। क्या ये गलत नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने जो जिले की टीम बनाई है। एक घर से दो पद देने का काम किया है। क्या वो सही है। भाजपा का एक ही उद्देश्य है एक घर में एक पद। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यही कहना चाहता हूं कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी न करें, क्योंकि आगे चुनाव आने वाला है।

उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि हम ये वाली बात प्रदेश में भी रखेंगे और सुनवाई नहीं हुई तो सोशल मीडिया के जरिए आम जन को जगाने का काम करेंगे। बता दें कि जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद संतुष्टिपूर्ण जवाब न मिलने की सूरत में चंद्रपाल किरार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!