एक्शन का डर या अपील का असर! चमक दमक छोड़ स्कूटी से कार्यालय पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 15 May, 2026 06:43 PM

bjp district president rakesh sharma arrived at the bjp office on a scooter

पेट्रोल डीजल बचत की अपील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को ठेंगा दिखाने वाले नेताओं पर चाबुक पड़ते ही अब मध्य प्रदेश के नेताओं में सादगी में उतर आए हैं। इसका असर अब रायसेन जिले में भी दिखाई देने लगा...

रायसेन (शिवलाल यादव) : पेट्रोल डीजल बचत की अपील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को ठेंगा दिखाने वाले नेताओं पर चाबुक पड़ते ही अब मध्य प्रदेश के नेताओं में सादगी में उतर आए हैं। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे काफिले के साथ निकलने वाले 2-3 नेताओं पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया था। इसका असर अब रायसेन जिले में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा शुक्रवार को अपनी कार छोड़ स्कूटी से पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का उपयोग कम करने तथा छोटी दूरी के लिए साइकिल, स्कूटी या पैदल चलने की अपील की। 

भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राकेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर दिए गए संदेश को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाना जरूरी है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि यदि छोटी-छोटी दूरी तय करने के लिए लोग निजी बड़े वाहनों की बजाय साइकिल, स्कूटी या पैदल चलने की आदत अपनाएं तो इससे प्रदूषण कम होगा और स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सप्ताह में एक दिन बिना कार के कार्यालय या बाजार पहुंचने का प्रयास करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के इस कदम की शहर में चर्चा रही। लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में जिले में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!