भाजपा नेता को पुलिस ने चौराहे पर रोका, परिचय देने के बाद भी नहीं छोड़ी गाड़ी! फिर मौके पर पहुंचे 200 कार्यकर्ता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 May, 2026 03:39 PM

police stopped a bjp leader at an intersection refused to let him go even

MP Desk: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थिती उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब नाका चौराहे पर एक भाजपा नेता को रोक लिया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने उनके वाहन पर चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। तभी उन्होंने पुलिस को अपना परिचय भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे के...

MP Desk: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थिती उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब नाका चौराहे पर एक भाजपा नेता को रोक लिया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने उनके वाहन पर चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। तभी उन्होंने पुलिस को अपना परिचय भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे के रूप में दिया। लेकिन, पुलिस ने उनका वाहन नहीं छोड़ा और कहा कि चालान तो बनेगा। जिस पर भाजपा नेता गुस्से से आग बबूला हो उठे। पुलिस के साथ बहस-बाजी शूरू की।  

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को महू नाका चौराहे पर रोजाना की तरह चैंकिग अभियान चल रहा है। इसी बीच चौराहे से भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे गुजर रहे थे, तो उन्हें भी पुलिस ने रोक लिया। खास बात यह रही कि उनके परिचय देने के बावजूद पुलिस ने उनका वाहन नहीं छोड़ा। पुलिसकर्मियों ने कहा कि ट्रैफिक नियम सब के लिए बराबर है। ऐसे में नियमों की उल्लंघना होने पर चालान तो बनेगा। पुलिस अफसरों की इस बात से शेंडगे नाराज हो गए और बहस शुरू हो गई।

इसके बाद भाजपा नेता ने फोन कर चौराहे पर 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को भी रोका गया। जिस वजह से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मामले की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के प्रतिनिधि प्रणय चित्तौड़ा भी मौके पर आए और उन्होंने पुलिस अफसरों से चर्चा की।

भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे ने अपनी सफाई में कहा कि चौराहे पर सुबह से वाहनों को चैकिंग के नाम से रोका जाता है। यहां वाहनों की भीड़ लगी रहती है। कई लोगों को दफ्तर और संस्थानों में जाने में देर हो जाती है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शेंडगे ने बताया कि लोग उनके पास कई बार अनावश्यक जांच की शिकायत कर चुके हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!