फिर छा गए मामा शिवराज, भूमि पूजन कार्यक्रम में पंडित की जगह खुद पढ़े विधि-विधान से मंत्र, लोग रह गए हैरान

Edited By Desh Raj, Updated: 03 Jun, 2026 08:49 PM

shivraj himself recited the mantras during the bhoomi pujan ceremony

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का एक अनोखा अंदाज खूब वायरल हो रहा है। दरअसल रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला है। जब पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे, तभी शिवराज सिंह चौहान ने उनसे माइक अपने...

(रायसेन): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का एक अनोखा अंदाज खूब वायरल हो रहा है। दरअसल रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला है। जब पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे, तभी शिवराज सिंह चौहान ने उनसे माइक अपने हाथ में ले लिया और खुद ही पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण करने लगे।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan का ये अलग अंदाज चर्चित हो रहा है ।

‘खेत बचाओ अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान शिवराज का पंडित रुप देखने को मिला

दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये दिलचस्प और अनोखा अंदाज देखकर लोग भी आनंद ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम में जब पूजा  की तैयारी चल रही थी, उस दौरान वहां पर कोई पंडित मौजूद नहीं था, ऐसे में शिवराज चौहान खुद ही मंत्रोच्चार करने लग गए। यही नहीं मामा ने पूरे विधि-विधान से खेत, मिट्टी की पूजा कराई, जिसको देखकर मौजूद लोग भी दंग रह गए।

इस पूरे वाक्या का एक वीडियो भी काफी चर्चित हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर आनंदित हो रहे हैं और मामा शिवराज के अलग अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मामा जहां जाते हैं, वहां ऐसा कुछ दृश्य छोड़ जाते हैं कि जो चर्चा का विषय बन जाता है।

आपको बता दें कि  यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि मेले के आयोजन को लेकर किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे। लिहाजा वीडियो के सामने आने के बाद लोग शिवराज चौहान के कांफिडेंस की भी सराहना कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!