MP पुलिस पर गिरी गाज! SI को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, लापरवाही का गंभीर आरोप; SSP के एक्शन से विभाग में हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jun, 2026 05:34 PM

mp police face severe repercussions si suspended with immediate effect

शहडोलः मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पदस्थ उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एसआई पर गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी में लापरवाही...

शहडोलः मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पदस्थ उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एसआई पर गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी है। एसएसपी के एक्शन से विभाग में हड़कंप की स्थिती बनी है।

दरअसल, बीती 30 मई को जयसिंहनगर थाना पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार समेत करीब साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद किया था। साथ ही दो वाहन भी जब्त किए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार से पूछताछ की गई। जिसमें गांजा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि कन्हैयालाल जायसवाल नाम का आरोपी पहले से ही ब्यौहारी थाने में दर्ज एक गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहा था।

वहीं, इस पूरे मामले की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी के पास थी। आरोप है कि उपनिरीक्षक ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु कोई कोशिश नहीं की। वह उसे लगातार फरार ही दर्शाते रहे। मामले में उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!