Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Jun, 2026 09:59 AM

कांकेरः छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर शहर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार को पूर्व कांग्रेस नेता ने आत्महत्या की है। उनका शव फंदे पर लटका मिला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट...
कांकेरः छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर शहर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार को पूर्व कांग्रेस नेता ने आत्महत्या की है। उनका शव फंदे पर लटका मिला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना संजय नगर स्थित गौठान परिसर में हुई है। जहां मंगलवार सुबह पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि हाल ही में पूर्व कांग्रेस नेता जेल से बहार आया था, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया है। दरअसल, कुछ महीने पहले नवाज अली की कार से पंचायत सचिव को टक्कर लगी थी।
घटना में पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल, पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।