भाजपा के दिग्गज नेता और विधायक के सरकारी आवास में चोरी, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2026 12:16 PM

theft at the official residence of a senior

भोपालः मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा के दिग्गज नेता और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी की सूचना मिली है। अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर घर में से एक लैपटॉप, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण...

भोपालः मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा के दिग्गज नेता और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी की सूचना मिली है। अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर घर में से एक लैपटॉप, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सामान चोरी किया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी हुई है। बेखौफ चोरों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की मानें तो पहले चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा गया। इसके बाद लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव और महत्वपूर्ण दस्तावेज उड़ा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि चोरी हुआ लैपटॉप विधानसभा से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा और दस्तावेजों से भरा हुआ था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

घटना की सूचना पर पहुंची ने सरकारी आवास में हुई चोरी मामले की जांच शुरू कर दी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। साथ ही संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने सरकारी आवासों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!